स्पेन: मैलोर्का द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में 9 लोगों की मौत, कई लापता

स्पेन के मजोरका द्वीप पर अचानक आयी बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें अचानक आई बाढ़ से और क्या-क्या हुई है तबाही..

Updated : 11 October 2018, 11:48 AM IST
google-preferred

मैड्रिड:स्पेन के मजोरका द्वीप पर अचानक आयी बाढ़ से भारी तबाही मच गई है। इस बाढ़ के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गये हैं। स्पेन की क्षेत्रीय सरकार ने कहा कि तकरीबन 400 कर्मचारियों को लापता लोगों की तलाश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगाया गया है। बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

बाढ़ के कारण कई गाड़िया बह गई

 

नदी के पानी के बहाव में कई वाहन बह गये हैं। इसके साथ ही कई घर क्षतिग्रस्त हो गया और लोग बेघर हो गये हैं। अचानक आई बाढ़ को लेकर पड़ोसी द्वीप इबीजा और फोरमेटेरा में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की गयी है। 

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बाढ़ में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया इसके साथ ही इसे काफी दिल दहलाने वाला बताया। पेड्रो सांचेज ने आगे कहा कि बाढ़ की वजह से प्रभावित और हताहत हुए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। मैं उनके साथ हूं।

Published : 
  • 11 October 2018, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.