हिंदी
मैनपुरी (इटावा): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मैनपुरी में यूपी और केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण जैसी कोई चीज कहीं नहीं देखी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा अक्सर ऐसे मुद्दे लेकर आती है। भाजपा जनता को डराने के लिये समय-समय पर इस तरह के मुद्दे उठाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से यूपी में 10 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। इसमें से सररकार को 50 हजार करोड़ मैनपुरी को भी देना चाहिये। यूपी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट की भी बात कर रही है लेकिन मैनपुर के किसी प्रोडेक्ट की सरकार ने कभी कोई बात नहीं की। यहां के लोगों को क्या मिला?
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही तो न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इंजन कितने भी लगा लो लेलकिन इस सरकार में डिब्बे खाली हैं। किसान-व्यापारी को कुछ मिलने वाला नहीं है। सच्चाई दिखाओगे तो सरकार द्वारा मुकदमा लिखा जाएगा।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा।।
Published : 24 December 2022, 6:02 PM IST
No related posts found.