अखिलेश और मायावती ने किया ऐलान.. सपा और बसपा दोनों लड़ेंगे 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव

लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने होटल ताज में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में ऐलान किया कि सपा और बसपा दोनों दल 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये दोनों की प्रेस वार्ता की खास बातें..

Updated : 12 January 2019, 12:45 PM IST
google-preferred

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने होटल ताज में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में ऐलान किया कि सपा और बसपा दोनों दल 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

 

डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये दोनों की प्रेस वार्ता की खास बातें..

1. ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नींद उड़ाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस है

2. लखनऊ गेस्ट हाऊस कांड की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को पीछे छोड़ देश हित में ऊपर रख किया गया है सपा से गठबंधन

3. यूपी में भाजपा ने बेईमानी से सरकार बनायी है

 

4. कांग्रेस और भाजपा की नीतियां दोनों ने रक्षा मामलों में जमकर घोटाला किया

5. राफेल घोटाले के कारण मोदी सरकार को गद्दी छोड़नी पड़ेगी

6. कांग्रेस के साथ गठबंधन घाटे का सौदा रहता, उनका वोट हमें ट्रांसफर नही होता

7. गठबंधन में कांग्रेस हमसे लाभ उठा लेती है लेकिन हमें उसका लाभ नही होता.. पूर्व में इसे आजमाया जा चुका है इसलिए हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन नही किया

 

8. इस गठबंधन से भाजपा के अहंकार का होगा विनाश

9. हमारे गठबंधन से कल्याणकारी रास्ते खुलेंगे और कल का भविष्य उज्जवल होगा

10. बीएसपी-एसपी जनहित का ध्यान रखते हुए एक हुए हैं

11. बीजेपी के तानाशाही रवैये से लोग परेशान हैं, मोदी सरकार ने वादा खिलाफी की

Published : 
  • 12 January 2019, 12:45 PM IST

Related News

No related posts found.