हिंदी
सोनभद्र: रविवार को पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी रोडवेज बस को हाइवा ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें दो यात्री घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, रविवार की सुबह यूपी रोडवेज की बस मध्यप्रदेश के अमरोली से वाराणसी जा रही थी। उसी बीच पीछे से आई हाइवा ट्रक यात्रियों से भरी रोडवेज बस को तेज टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटा घसीटते हुए ले गया। यह दर्दनाक हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को हिंडालको हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल यात्रियों का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
Published : 2 February 2025, 10:10 AM IST
Topics : Amroli Dynamite News Pipri police Road Accident Shaktinagar road Sonbhadra Breaking UP Roadways Van Devi temple