हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अमेरिका से अपने कैंसर का इलाज करवा कर वापस भारत लौट चुकी हैं। सोनाली अपने इलाज के लिए कई महीने तक अमेरिका में थी। सोनाली बेंद्रे अब पूरी तरह से ठीक होकर भारत वापस आ गई हैं। वह अब अपने काम पर भी वापस लौट चुकी हैं और माना जा रहा है कि उन्हे पर्दे पर भी जल्द देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी ‘दंगल गर्ल्स’ फातिमा और सान्या

सोनाली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। एक अजीब सा अहसास हो रहा है। मैं काम पर लौटते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि शब्द इस बात को बयां कर पाएंगे कि मै काम पर लौट कर कितना अच्छा महसूस कर रही हूं।
यह भी पढ़ें: खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ धूम मचायेंगी सोनम कपूर! ये है मूवी का नाम
सोनाली ने लिखा कि कैमरा को दोबारा फेस करना और जिन हाव भावों की जरूरत होती है उन्हें दिखाना। पिछले कुछ महीने से मेरी भावनाएं जैसे मरती जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी भावनाओं को व्यक्त करना अच्छा लगता है जो आपके काम को चाहिए। यह वैसा दिन है जो मेरी मदद कर रहा है।
Published : 3 February 2019, 4:19 PM IST
Topics : back on set Cancer अमेरिका कमबैक सोनाली बेंद्रे
No related posts found.