एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी ‘दंगल गर्ल्स’ फातिमा और सान्या

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड की दंगल गर्ल्स सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख एक साथ जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट...

फातिमा और सान्या
फातिमा और सान्या


नई दिल्ली: बॉलीवुड की दंगल गर्ल्स सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख एक साथ जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सान्या ने बताया कि मैं जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म के लिए काम शुरु कर दूंगी। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट के लिए इंतजार कर रही हूं।

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ धूम मचायेंगी सोनम कपूर! ये है मूवी का नाम 


अनुराग बासु की यह फिल्म एक मल्टीस्टारर डार्क कॉमिक फिल्म होगी। यह फिल्म 6 सितंबर तक रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में जिंदगी के उन जोखिमों के बारे में दिखाया जाएगा जिन्हें हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में मेट्रो सिटी की कुल 4 कहानियां होंगी जो साथ चलेंगी। बता दें कि इस तरह की फिल्म पहले भी आई हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं कर पाई हैं।

यह भी पढ़ें: भंसाली की अगली फिल्‍म में एक बार फिर से 'करण-अर्जुन' की जोड़ी मचायेगी धमाल


यह फिल्म भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपुर और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार निभाएंगे। सान्या रितेश बत्रा की फिल्म 'फोटोग्राफ' को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। दंगल के बाद इस फिल्म में फातिमा और सान्या पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाली हैं।
 










संबंधित समाचार