हिंदी
नई दिल्ली: दिव्यांगजनों का बस का सफर आसान बनाने के लिए बसों में उन्हें प्राथमिकता वाली सीटें, ह्वील चेयर को बस में लाने तथा उसको रखने की व्यवस्था के साथ ही बैसाखी या छड़ी जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
यह भी पढ़ें: कोहरे व ठंड की मार के साथ अब ट्रेनें लेट-फ्लाइट्स डाइवर्ट
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बसों में दिव्यांगजनों को विशेष सुविधाएं देने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में किए गये संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। इस नियम के लागू होने के बाद फिटनेस के समय ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस में यह सारी सुविधाएं हों। नयी व्यवस्था अगले साल एक मार्च से प्रभावी होगी। (वार्ता)
Published : 30 December 2019, 4:40 PM IST
No related posts found.