हिंदी
औरंगाबाद: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नांदेड जिले में माहूर में रेणुका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार को 'स्काईवॉक' परियोजना की नींव रखेंगे। स्काईवॉक के निर्माण के लिए 51करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां से 280 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसके लिए श्रद्धालुओं को काफी चढ़ाई करनी पड़ती है।
अधिकारी ने कहा,‘‘ यह स्काईवॉक 70किलोमीटर लंबा, 15मीटर चौड़ा होगा और इसमें एक लिफ्ट भी होगी जिसमें एक बार में 80 लोग चढ़ सकेंगे। इस परियोजना के तहत 32 दुकानें भी बनाई जाएगीं। परियोजना की लागत 51.03करोड़ रुपये है और यह 18माह में पूरी होगी।
अधिकारी ने बताया कि मंत्री मंदिर जाएंगे और यहां की यात्रा के दौरान वह माहूरगढ़ में प्रस्तावित वन अतिथिशाला पर प्रजेंटेशन भी देखेंगे।
Published : 18 May 2023, 7:05 PM IST
Topics : Gadkari Renuka Devi Temple Skywalk गडकरी महाराष्ट्र रेणुका देवी मंदिर लागत सड़क परिवहन स्काईवॉक
No related posts found.