कौशल विकास निगम घोटाला मामला: चंद्रबाबू नायडू को झटका, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट नहीं दी जमानत

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 October 2023, 4:36 PM IST
google-preferred

अमरावती: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि नायडू की याचिका पर उच्चतम न्यायालय का भी समान रुख है।

उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लेने की उम्मीद है कि नायडू को स्वास्थ्य आधार पर चिकित्सकों को दिखाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं।

इस बीच, विजयवाड़ा की एक अदालत ने नायडू की न्यायिक हिरासत एक नवंबर तक बढ़ा दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया गया था और न्यायाधीश बी एस वी एच बिंदु ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Published : 
  • 19 October 2023, 4:36 PM IST

Related News

No related posts found.