हिंदी
विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर ने छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने निर्वाचन कार्यो के दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर छह कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ एक कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही और एक कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। (वार्ता)
Published : 25 June 2022, 1:37 PM IST
Topics : employees Madhya Pradesh suspended Vidisha कर्मचारी निलंबित मध्यप्रदेश लापरवाही विदिशा सरकारी कार्य