नेपाल में भूस्खलन के कारण छह की मौत

नेपाल के रोल्पा जिले में शनिवार को अत्यधिक वर्षा के बाद हुए भूस्खलन से मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 September 2019, 5:21 PM IST
google-preferred

काठमांडू: नेपाल के रोल्पा जिले में शनिवार को अत्यधिक वर्षा के बाद हुए भूस्खलन से मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय बचाव दल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: रूस में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, 21 घायल

रोल्पा जिले के पुलिस अधीक्षक चित्र बहादुर गुरुंग ने बताया कि शुक्रवार देर रात को चेरलाबांग गांव में भूस्खलन के मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय सभी परिजन सो रहे थे। (वार्ता)