हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अधिकारियों को आफताब अमीन पूनावाला की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूनावाला के वकील ने दावा किया है कि अदालत में पेश किए जाने के दौरान अन्य कैदियों ने उसके साथ मारपीट की है।
पूनावाला पर पिछले साल 18 मई को अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या करने और शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) मनीषा खुराना कक्कड़ ने पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये।
एएसजे कक्कड़ ने कहा, “... अभियुक्त की ओर से कहा गया है कि अदालत में उसकी पेशी के दौरान अन्य कैदियों ने उसके साथ मारपीट की थी। साकेत अदालत के हवालात अधिकारी और जेल अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि अभियुक्त को अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा प्रदान की जाए।”
Published : 1 April 2023, 12:51 PM IST
Topics : Aftab Poonawala Delhi court Shraddha Murder Case अदालत आदेश आफताब अमीन पूनावाला दिल्ली सुरक्षा
No related posts found.