यूपी विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के बड़े नेता रहे जितिन प्रसाद BJP में शामिल

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को साधने के प्रयास तेज होने लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के एक बड़े नेता के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। भाजपा मुख्यालय में भी इसकी तैयारियां की जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 June 2021, 12:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सुनिश्चित जीत के लिये राजनीतिक जोड़तोड़ शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली खबर पर यदि यकीन किया जाये तो आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने जा रहे हैं। वे अगले कुछ ही घंटों में ये कांग्रेसी नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी हलचल तेज होने लगी है, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जितिन प्रसाद का स्वागत कर उनको पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को भी दोनों नेताओं द्वारा संबोधित किया जायेगा।

जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिये बड़ा झटका है। जितिन प्रसाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनटे मंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होती है। इसके अलावा वे युवा और जोशीले नेता भी माने जाते हैं। 

जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश से आते हैं और भाजपा में उनके आने से विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को ब्राह्मण वोट बैंक के रूप मं बड़ा फायदा मिल सकता है।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में जितिन प्रसाद कांगेस पार्टी के राज्य के प्रभारी थे लेकिन वहां कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। बीते साल ही जितिन प्रसाद ने अपनी अगुवाई में एक ब्राह्मण चेतना परिषद नाम से संगठन स्थापित किया था। ब्राह्मणों के बीत जितिन प्रसाद को एक साफ छवि वाला उन्दा नेता माना जाता है, क्योंकि वे खुद भी इसी पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे में उनके आने से अब इसका फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है।  

Published : 
  • 9 June 2021, 12:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement