हिंदी
सिसवा बाज़ार महराजगंजः नगर पालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर के बिचला टोला में गुरुवार को सरकारी जमीन पर झाड़ फूंक करने वाले एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए अतिक्रमण को एसडीएम निचलौल व सीओ के मौजूदगी में खाली कराया गया।
सरकारी जमीन कब्जा कर झाड़फूक कर रहा व्यक्ति
नगर पालिका सिसवा के आंबेडकर नगर के बिचला टोला में स्थित कृषि रक्षा इकाई भवन के बगल में सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर झाड़ फूंक करने लगा। देखते ही देखते एक एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। नगर पालिका कर्मचारियों के बार-बार चेतावनी के बावजूद भी जमीन को खाली नहीं किया जा रहा था। जिसको एसडीएम राम सजीवन मौर्या के नेतृत्व में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारियों व प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए जमीन को खाली करवाया गया। उसके बाद पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
Published : 9 February 2023, 5:37 PM IST
Topics : अंबेडकर नगर बुलडोजर महराजगंज सिसवा हड़कम्प
No related posts found.