हिंदी
महाराजगंज: समाधान दिवस पर शनिवार को पनियरा थाना क्षेत्र में राजस्व टीम को भेजकर कई गांवो के जमीनी विवाद के मामले को निपटाने को कहा गया। समाधान दिवस पर कुल आठ राजस्व मामले सामने आए। जिसमें से मौके पर चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया।

एसडीएम सदर व सीओ सदर ने सिपाहियों को टिप्स देते कहा कि सभी को मन से काम करना है और उन्होंने हल्का लेखपाल को यह भी कहा कि अगर इस तरह से लोगों ने सरकारी जमीन पर या ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया तो उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाए भले ही कब्जा करने वाला कोई भी हो। वहीं पोखरी की जमीन और रास्ते पर अवैध कब्जे के मामले में लेखपाल को कड़ी चेतावनी दी गई।
Published : 2 February 2019, 7:24 PM IST
Topics : Maharajganj एसडीएम पनियरा महाराजगंज राजस्व मामले समाधान दिवस सीओ