हिंदी
महराजगंज: बरगदही में बीते गुरूवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों घरों के करीब लाखों के जेवरात लूट के फरार हो गए। मामला चौक थाने के बरगदही बसन्तनाथ का है। यहां के दो घरों में चोरों ने सेंध काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात में दो घरों में एक साथ चोरी हो जाती है लेकिन चौक के थानेदार मनीष सिंह को कानो-कान कोई खबर नहीं होती है।
यह भी पढ़े: महराजगंज: पुलिस गश्त पर थी, चोर चोरी करके फरार हो गएं..

मिली जानकारी के अनुसार बरगदही बसन्तनाथ में श्रवण पुत्र मटेलु और शलगम पुत्र जंगली दोनों के घर आपस में सटे हुए हैं। सभी घर के लोग रात के समय में सोए हुए थे तभी आधीरात को चोरों ने इन दोनों के घरों में सेंध काट कर बर्तन, जेवरात समेत लाखों के सामान को उड़ा लिया।
यह भी पढ़े: महराजगंज में मोटरसाइकिल की ठोकर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत

इतनी बड़ी चोरी हो जाने के बाद भी किसी को कोई खबर नहीं लगी। सुबह मौके पर पुलिस को बुलाया गया लेकिन पुलिस के समय से मौके पर नहीं पहुंचने और चोरों की बढ़ती हिम्मत को देख ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है।
Published : 1 February 2019, 3:10 PM IST
Topics : Maharajganj robbery stolen cash चोरी की घटना बरदगही महराजगंज