हिंदी
नई दिल्ली: अगर आप बैक में नौकरी करने चाहते हैं तो यहां आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल तीन बड़े बैंकों में जॉब करने का बेहतरीन अवसर है। इस पद के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें।
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट,मार्केटिंग मैनेजर समेत कई पदों पर वैंकैसी निकली है। एसबीआई ने कुल 452 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 11 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
डस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) में स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकली है। जिसके तहत मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जनरल मैनेजर समेत कुल 134 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के कुल 32 पदों पर वैंकैंसी निकली है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2021 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Published : 28 December 2020, 5:45 PM IST
Topics : IDBI Bank job vacancy Naukri Sarkari Naukri SBI Recruitment बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा शानदार मौका