हिंदी
HSSC ने 4227 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसकी अंतिम आवेदन तारीख काफी पास है। अगर आप इस पोस्ट पर आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर पूरी पढ़ें
HSSC में बंपर भर्ती (Img- Internet)
Chandigarh: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा ग्रुप-C के 4227 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 फरवरी 2026 से पहले आवेदन कर लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि HSSC ने यह भर्ती बहुत पहले ही निकाल दी थी। 18 से 42 वर्ष आयु सीमा वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, इसलिए अभ्यर्थी बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर लें, ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके। हालांकि उसससे पहले नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी जान लें।
युवाओं को यह जानकर खुशी होगी कि HSSC ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत किसी भी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थी बिना फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल
Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 42 Years
MPHW (F)- 595
MPHW (M)- 700
Staff Nurse- 20
Nurse- 296
Nurse- 1475
Sister Tutor- 12
Radiographer- 99
Radiographer- 32
Dispenser Ayurvedic- 03
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Img- Internet)
Dietician- 22
Forest Guard- 779
Junior Engineer (Civil)- 05
Junior Engineer (Civil)- 23
Assistant Manager (IA)- 08
Junior Engineer (Civil)- 15
Junior Engineer (Civil)- 06
Junior Engineer (Horticulture)- 16
Junior Technical Assistant- 73
Junior Engineer (Horticulture)- 01
Junior Engineer (Horticulture)- 01
Junior Engineer (Horticulture)- 03
Technician (Instrumentation & Control)- 07
Plant Attendant (Instrumentation & Control)- 10
Legal Assistant- 02
Legal Assistant- 02
Legal Assistant- 02
इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित फील्ड में ITI / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन पास होना चाहिए और साथ ही CET ग्रुप-C एग्जामिनेशन में भी पास होना चाहिए।
हरियाणा ग्रुप C फेज़ II एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए, नोटिफिकेशन पर जाएं और ऑफिशियल पोर्टल लिंक adv032026.hryssc.com पर क्लिक करें। इसके बाद New candidates पर क्लिक करें और ज़रूरी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें। अब Registered candidates पर क्लिक करें और बाकी डिटेल्स भरकर फॉर्म पूरा करें। आखिर में भरा हुआ फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।