हिंदी
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के तहत 28,740 पदों पर आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार आज, 16 फरवरी तक फॉर्म पूरा कर सकते हैं। वहीं 18-19 फरवरी को करेक्शन विंडो खुलेगी। समय रहते आवेदन जरूर सबमिट करें।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। India Post द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई थी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने समय रहते पंजीकरण कर लिया है लेकिन अभी तक आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, उनके पास आज यानी 16 फरवरी 2026 तक का अंतिम अवसर है।
उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म पूरा करें और सबमिट कर दें। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण डाकघरों में कुल 28,740 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों पर शुल्क लागू है, वे भुगतान करना न भूलें।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म पूरा नहीं किया है, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर "Registration for GDS Online Engagement" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद "Click Here to Register/Apply" विकल्प चुनें।
अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें।
अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही और पूरी तरह भरी गई हो।
UP News: मोदी-ट्रंप ट्रेड डील पर सियासी घमासान…आप ने उठाए सवाल, जानें पूरी खबर
यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो चिंता की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से करेक्शन विंडो 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक खोली जाएगी। उम्मीदवार केवल इन्हीं दो दिनों के भीतर अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकेंगे। तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, जिससे तकनीकी समस्या आने की संभावना रहती है। इसलिए उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म पूरा कर सबमिट कर दें।