देवरिया के बालिका गृह में लड़कियों के यौन शोषण मामले को लेकर समाजवादी पार्टी भाजपा पर हमलावर

बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में हुई यौन शोषण की घटना के बाद यूपी के देवरिया जिले से एक ऐसे ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद यूपी की योगी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गयी है। सपा ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 August 2018, 3:02 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी के देवरिया जिले में बालिका गृह में लड़कियों से यौन शोषण के मामले के सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। योगी सरकार समेत अफसरों पर सवाल उठाये जा रहा हैं। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सपा ने इस सनसनीखेज वारदात के लिये योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। सपा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआई से जांच कराकर जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाए। सपा नेता पीडी तिवारी के नेतृत्व में जीपीओ गांधी प्रतिमा पर देवरिया से आए सपा कार्यकर्ता ने भी धरना प्रदर्शन किया। सपाइयों का आरोप बिना सरकार के संरक्षण के बिना इस तरह की घटना नहीं हो सकती। 

गौरतलब है की एक बच्ची की शिकायत पर एसपी ने बालिका गृह से कई लड़कियों को रेस्क्यू कराकर संस्था को सील कर दिया  है।  वहीं रविवार देर रात इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है। मामले मे लोकल पुलिस का दावा है कि संस्था से अभी भी 18 लोग गायब हैं। इनमें बालिका गृह की महिलाएं, लड़कियां और बच्चे भी शामिल हैं। 

देवरिया से आये सपा नेता ओपी यादव ने इस घटना सपा को कानून व्यवस्था के लिये शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह मण्डल में बालिकाएं सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश का क्या हाल होगा। साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर इस्तीफा दे देना चाहिए।