हिंदी
लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन के बिखरने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब आगामी उपचुनावों के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आज सपा प्रमुख ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से बात चीत की। इस दौरान गठबंधन के सूत्रधार बने संजय सेठ भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मायावती के गठबंधन तोड़ने के ऐलान पर अखिलेश यादव का बड़ा पलटवार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। आज लखनऊ के पार्टी कार्यालय में सपा के दिग्गज नेता पहुंचे। बैठक में पूर्व मंत्री पंडित सिंह और संजय सेठ भी पहुंचे। संजय सिंह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने सपा-बसपा के मिलन की पतवार अपने हाथ में लेकर उसे गठबंधन के अंजाम तक पहुंचाया था।
गौरतलब है 2022 में यूपी विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिनके लिए कभी भी सूचना जारी हो सकती है। यह उपचुनाव सपा सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। इसी को लेकर अखिलेश यादव लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। साथ ही पार्टी संगठन में कुछ फेरबदल भी जल्द किया जा सकता है।
Published : 6 June 2019, 3:31 PM IST
Topics : अखिलेश यादव उपचुनाव बसपा मुलायम सिंह यादव लखनऊ लोकसभा चुनाव विधान सभा संजय सेठ समाजवादी पार्टी
No related posts found.