Ukraine Russia war: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने का फैसला

डीएन ब्यूरो

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले कुछ दिनों से चली आ रही जंग के बीच शनिवार को रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का फैसला लिया गया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन के बीच दस दिनों से चल रहा युद्ध (फाइल फोटो)
रूस-यूक्रेन के बीच दस दिनों से चल रहा युद्ध (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से चली आ रही जंग के बीच शनिवार को एक राहत की खबर सामने आई है। रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। इस ऐलान से वहां फंसे भारतीय छात्रों समेत अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है।

रूस के इस ऐलान के बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने 10 दिनों से चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के कर्मचारियों को बंधक बना रखा है।

यूक्रेन का कहना है कि कीव के पास बूचा में रूस द्वारा कार पर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 17 साल की लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 










संबंधित समाचार