रूस और भारत रक्षा उद्योग सहयोग पर करेंगे काम

डीएन ब्यूरो

रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा है कि भारत और रूस रक्षा उद्योग सहयोग के एक कार्यक्रम का समन्वय करने पर काम रहे हैं और इसे वर्ष 2030 तक पूरा किया जाएगा।

रूस और भारत रक्षा उद्योग सहयोग पर करेंगे काम
रूस और भारत रक्षा उद्योग सहयोग पर करेंगे काम


मॉस्को: रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा है कि भारत और रूस रक्षा उद्योग सहयोग के एक कार्यक्रम का समन्वय करने पर काम रहे हैं और इसे वर्ष 2030 तक पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: करतारपुर गलियारे पर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बादल

यूरी बोरिसोव ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यहां मुलाकात के बाद कहा, “ भारत रूसी हथियारों के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। वर्ष 2030 तक रूस और भारतीय सैन्य-तकनीकी सहयोग के एक कार्यक्रम को समन्वित करने के लिए काम चल रहा है।”राजनाथ सिंह दरअसल रक्षा मंत्री बनने के बाद रूस की पहली यात्रा पर है।

रूस सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार यूरी बोरिसोव ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद रूस और भारत ने सफलतापूर्वक रक्षा क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग किया है। विशेष रूप से भारत को एस -400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली देने पर।

यह भी पढ़ें: राजनाथ- आतंकवाद से मुकाबले के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को मजबूत करना जरूरी

भारत और रूस ने दरअसल अक्टूबर 2018 में भारत को पांच अरब डॉलर वाली एस -400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली देने पर हस्ताक्षर किये थे।










संबंधित समाचार