
महराजगंजः पनियरा में खराब सड़कों की वजह से लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
महराजगंज के पनियरा-मुजरी कस्बा से होकर जाने वाली बीएमसीटी मार्ग पर गड्ढा मुक्त कार्य को लेकर के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं जिला पंचायत सदस्य मुनीब चौहान ने इसकी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया है। आपको बता दें कि पनियरा मुजुरी परतावल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है।
यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh में बदहाल सड़कों पर राहगीर हो रहे चोटिल, बेखबर बैठे जिम्मेदार
जगह-जगह पर गड्ढों को भरने के लिए विभाग के द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जिसमें तारकोल की मात्रा कम होने से एक तरफ सड़क की मरम्मत हो रही है तो दूसरी तरफ उसकी गिट्टीयां उखड़ रही हैं। जिसमें आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक साल में पांच बार इस सड़के को ठीक करवाया जा चुका है, फिर भी इसकी हालत में कोई सुधार ही नहीं है।
Published : 20 October 2019, 4:10 PM IST
Topics : Damaged roads Maharajganj paniyara uttar pradesh उत्तर प्रदेश खराब सड़कें पनियरा महराजगंज मुजरी कस्बा