Road Accident: देवास में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला, उसके दो नाबालिग बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 May 2023, 3:42 PM IST
google-preferred

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला, उसके दो नाबालिग बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि हादसा तड़के करीब चार बजे इंदौर-भोपाल बाईपास रोड पर जेल चौराहे के पास उस समय हुआ जब एक परिवार ऑटो रिक्शा से इंदौर की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा एक डंपर ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया और ऑटो रिक्शा से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना में ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला, उसके दो और तीन साल के दो बच्चे और ट्रक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महिला का पति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

Published :  24 May 2023, 3:42 PM IST

Related News

Advertisement