पूर्व केंद्रीय मंत्री और RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, एम्स में लीं अंतिम सांसें, सियासी गलियारों में शोक

आरजेडी के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। उनके निधन से सियासी गलियारों में शोक है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 13 September 2020, 1:48 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिस कारण वे एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात एम्स में अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आज उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को होगा।

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर देश के कई नेताओं ने शोक जताया है।

रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार और देश की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ थे। वह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे।हाल ही में उन्होंने दिल्ली एम्स के आईसीयू से अपना इस्तीफा रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव को भेजा था। इस इस्तीफे में उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात लिखी थी।

एस्स से लिखे गये उनके इस्तीफे को लेकर उनकी खूब चर्चा थी। हालांकि इस पत्र के जरिये उनके आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था।

Published : 
  • 13 September 2020, 1:48 PM IST

Related News

No related posts found.