RIP Ahmed Patel: तस्वीरों में देखिये कैसी शख़्सियत थी अहमद पटेल की

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के बेहद करीबी कहे जाने वाले अहमद पटेल अब इस दुनिया में नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर तस्वीरों में देखिये कैसी शख़्सियत थी अहमद पटेल की

आज सुबह निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अहमद पटेल को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बेटे ने दी जानकारी

ये जानकारी उनके बेटे फैसल ने देते हुए बताया कि उनके पिता का निधन आज तड़के 3.30 बजे हुआ।

1976 में गुजरात से शुरू किया राजनितिक सफर

अहमद पटेल ने 1976 में गुजरात से भरूच में स्थानीय निकाय में किस्मत आजमाने के साथ ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की और जल्द ही वह इंदिरा गांधी के करीबी बन गए। बाद में वह राजीव गांधी के बेहद करीबी और खास रहे।

कांग्रेस का महासचिव

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव 1984 में लोकसभा की 400 सीटों के बहुमत के साथ सत्ता में आए तो उस समय अहमद पटेल सांसद होने के अलावा पार्टी के संयुक्त सचिव बनाए गए। बाद में उन्हें कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया।

कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में से एक

71 साल के अहमद पटेल का राजनीतिक करियर बेहद कामयाब रहा। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे।

पिता भी कांग्रेस में

मोहम्मद इशकजी पटेल और हवाबेन मोहम्मद भाई के घर 1949 में पैदा हुए अहमद पटेल के पिता भी कांग्रेस में थे। पिता भरूच तालुका पंचायत सदस्य थे और क्षेत्र के नामी नेता थे। 1976 में अहमद पटेल ने मेमूना अहमद से शादी की, उनके दो बच्चे हैं।

10 जनपथ का चाणक्‍य

अहमद पटेल को कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता था। वह सोन‍िया गांधी के सबसे करीबी और राजनीतिक सलाहकार थे। 2001 से वह सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार है। उन्हें 10 जनपथ का चाणक्‍य कहा जाता था।








संबंधित समाचार