हिंदी
नई दिल्लीः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना कहर के बीच आज एक अच्छी खबर आई है।
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना के इलाज के लिए एक दवा के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दे दी है। ये दवा डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलायड साइंसेस और हैदराबाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी के साथ मिलकर तैयार की है। इस दवा को अभी 2-deoxy-D-glucose (2-DG) नाम दिया गया है और इसकी मैनुफैक्चरिंग की जिम्मेदार हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज को दी गई है।
An anti-COVID-19 therapeutic application of the drug 2-deoxy-D-glucose (2-DG) has been developed by INMAS, a lab of DRDO, in collaboration with Dr Reddy’s Laboratories, Hyderabad. The drug will help in faster recovery of Covid-19 patients. https://t.co/HBKdAnZCCP pic.twitter.com/8D6TDdcoI7
— DRDO (@DRDO_India) May 8, 2021
ऐसा माना जा रहा है कि इससे कोरोना के मरीजों को हल्की राहत मिलेगी। ये दवा क्लीनिकल ट्रायल में सफल हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि इससे मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम होगी। साथ ही ये भी दावा है कि दवा के इस्तेमाल से मरीजों की कोरोना रिपोर्ट बाकी मरीजों की तुलना में जल्दी निगेटिव हो रही है।
डीआरडीओ ने इस बात की जानकारी दी। यह दवा पाउडर के रूप में आती है और इस पानी के साथ या पानी में घोलकर लिया जा सकता है। यह दवा वायरस संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाती है और वायरस के विकास को रोकता है।
Published : 8 May 2021, 3:39 PM IST
Topics : COVID 19 DCGI Dynamite News Hindi Covid 19 Awareness India कोरोना कहर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया
No related posts found.