Lockdown 3.0 in UP: उत्तर प्रदेश में आज से मिली छूट, तीनों जोन के लिए बनाई गई अलग-अलग गाइडलाइंस

आज से लॉकडाउन 3.0 शुरू हो रहा है। आज से कई जगहों पर छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर विशेष छूट दी गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर कुछ सख्ती भी बढ़ाई गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 4 May 2020, 10:51 AM IST
google-preferred

लखनऊ: सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। आज से उत्तर प्रदेश में भी कई चीजों को लेकर छूट दे दी गई है। तीनों जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस बनाई गई है।

ग्रीन जोन में मॉल भी खुले रहेंगे, उद्योंगो को दी जाने वाली रियायतों की हर सप्ताह समीक्षा होगी। वहीं रेड जोन में रिक्शा, ऑटो, टैक्सी और ओला, उबर जैसी टैक्सियों के चलने पर पाबंदी रहेगी। यहां सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर भी नहीं खुलेंगे और साथ ही यहां बसें भी नहीं चलेंगी। यहां नीजि वाहनों चलेंगे लेकिन एक वाहन में सिर्फ दो लोग रहेंगे। ऑरेंज जोन में ओला, उबर जैसी टैक्सी को चलाने की छूट दी गई है। लेकिन वे केवल एक ही पैसेंजर को बिठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: आज से सरकार ने लॉकडाउन में दी छूट, जानें किस राज्य में क्या मिलेगा और क्या रहेगा बंद

केवल वहीं कंस्ट्रक्शन का काम होगा, जहां मजदूरों के रहने की व्यवस्था होगी। उत्तर प्रदेश में अब निजी ऑफिस को खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन ये ऑफिस केवल 33 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे। सभी सरकारी ऑफिस भी खुले रहेंगे। रक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, जेल, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन, एनआइसी, कस्टम, एफसीआइ एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और नगर निगम को पूरी छूट रहेगी।

जिन औद्योगिक इकाइयों को चलाने की इजाजत दी गई हैं उन्हें अपने कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए स्वयं के बसों का संचालन करना होगा। इन बसों पर कीटनाशक का छिड़काव करना होगा।

Published : 
  • 4 May 2020, 10:51 AM IST

Advertisement
Advertisement