T20 World Cup 2026 Final: ट्रॉफी के साथ करोड़ों की बारिश! जानिए जीतने पर टीम इंडिया को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए 13.5 मिलियन डॉलर का प्राइज पूल रखा है। अगर टीम इंडिया खिताब जीतती है तो उसे करीब 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को लगभग 14.65 करोड़ रुपये मिलेंगे।