REET 2021 Date Released: 31 हजार शिक्षक भर्ती के लिए एग्‍जाम डेट की हुई घोषणा, यहां करें चेक

राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख का इंतजार अब खत्म हो गया है। REET परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 December 2020, 2:44 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख का इंतजार अब खत्म हो गया है। REET 2021 की एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।

परीक्षा 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। राज्य में 31,000 शिक्षण पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। TET या REET को आखिरी बार 2018 में आयोजित किया गया था। राज्य में 31000 शिक्षण पदों की भर्ती काफी समय से लंबित है। लंबित परीक्षा के बारे में स्पष्टता की मांग करते हुए कई उम्मीदवार पिछले साल शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के 2 साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेश के लाखों युवाओं को राहत देते हुए 31000 पदों पर रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को करने की घोषणा की। अधिक जानकारी के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।