हिंदी
कासगंज की 13 वर्षीय नाबालिक लड़की से पिछले वर्ष अक्टूबर के महीने में सामूहिक बलात्कार किया गया था जिसको अभी तक न्याय न मिलने के कारण सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाने विधान भवन पंहुची।
लखनऊ: कासगंज की 13 वर्षीय नाबालिक रेप पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए विधान भवन पंहुची। विधान भवन के सामने पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। उसने कासगंज में एक नेता के करीबी नेता नीरज मिश्रा व उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में नाबालिक लड़की से सामूहिक बलात्कार हुआ था।
आरोपी व उसके साथियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आहत होकर नाबालिक रेप पीड़िता के परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगी।
Published : 7 June 2018, 6:21 PM IST
Topics : कासगंज नाबालिग न्याय रेप पीड़िता लखनऊ विधान भवन सामूहिक बलात्कार
No related posts found.