हिंदी
रांची: केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में आज भी छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम आईएएस राजीव अरुण एक्का के करीबी बिल्डर निशित केसरी के ठिकानों पर भी छापामारी शुरु कर दी है।
निशित केसरी ने हाल के दिनों में हरमू, अशोक नगर और कटहल मोड़ रोड में कई बड़े अपार्टमेंट का निर्माण किया है। इससे पहले ईडी की टीम ने विशाल चौधरी और बिल्डर अनिल झा के ठिकानों पर छापेमारी शुरु की थी।
आज सुबह ईडी की टीम बिल्डर निशित केसरी के ठिकाने पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार विशाल चौधरी के यहां मिली जानकारी के बाद ईडी की टीम निशित केसरी के पुंदाग स्थित घर और ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट स्थित कार्यालय में पहुंची। (वार्ता)
Published : 24 May 2022, 5:10 PM IST
Topics : IAS अरुण एक्का ईडी छापेमारी निशित केसरी पूजा सिंघल रांची विशालचौधरी
No related posts found.