हिंदी
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कल देऱ साम गिरफ्तार किये गये हेमंत सोरेन (Hemat Soren) को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने गुरूवार को अदालत में पेश किया। हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोरेन को आज की रात जेल में काटनी पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक ईडी ने कोर्ट से हमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने ईडी को सोरेन की एक दिन की रिमांड दी।
रिमांड पर कोर्ट में कल फिर सुनवाई होगी, जिसके बाद अदालत इस मामले में कल फैसला सुनायेगी।
ईडी ने भारी सुरक्षा के बीच सोरेन को यहां पीएमएलए अदालत में पेश किया।
बता दें कि ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था।
सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
Published : 1 February 2024, 4:39 PM IST
Topics : Hemant Soren Jharkhand अदालत जमीन घोटाला झारखंड प्रवर्तन निदेशालय फैसला रांची सजा हेमंत सोरेन