हिंदी
नई दिल्ली: कोरोना के कारण संसद के सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की का्र्यवाहियों के समय में बड़ा परिवर्तन किया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी तो वहीं लोकसभा की कार्यवाही शाम को 4 बजे से लेक रात 8 बजे तक चलेगी।
प्रश्नकाल के लिए एक-एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
साथ ही संसद की कैंटीन में सांसदों, मीडिया कर्मियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलने वाली छूट (सब्सिडी) पूरी तरह से समाप्त कर दी गयी है। अब संसद में खान-पान की जिम्मेदारी रेलवे की बजाय आईटीडीसी के हाथों में होगी।
Published : 19 January 2021, 5:16 PM IST