हिंदी
चेन्नई: तमिलनाडु में शुक्रवार को देर शाम कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसा (Train Accident) हो गया। मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन (Kavarapettai Station) के पास मालगाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद ट्रेन में आग भी लग गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
राहत और बचाव का कार्य जारी
इस मामले में बताया जा रहा है कि तीन बोगी पटरी से उतर गई हैं। घटना के बाद तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा आग को बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीआरएफ के जवानों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।
घटना को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जिस पटरी पर मालगाड़ी पहले से खड़ी थी, वहां उस पर एक्सप्रेस ट्रेन कैसे आ गई है? ऐसे में ट्रेन साजिशों की घटना के बीच हुए इस हादसे ने रेलवे की चिंता और बढ़ाकर रख दी है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 11 October 2024, 9:56 PM IST
Topics : Bagmati Express express train indian railways Kavarapettai railway TamilNadu train accident ट्रेन हादसा बागमती एक्सप्रेस भारतीय रेलवे