Labour Day: राहुल गांधी ने श्रमिक दिवस पर देश के श्रमिकों को दी शुभकामनाएं, कही ये बातें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विश्वास दिया है कि कांग्रेस श्रमिक हितों के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 May 2022, 11:43 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिया है कि कांग्रेस श्रमिक हितों के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, "किसी भी देश का विकास श्रमिकों के बिना असंभव है। राष्ट्र निर्माण में ख़ुद को समर्पित करने वाले मेरे सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

"उन्होंने कहा कि श्रमिकों की परिश्रम के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, "परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, मैं और कांग्रेस पार्टी आपके साथ हैं।"

Published :  1 May 2022, 11:43 AM IST

Advertisement