Happy B’day Rahul Gandhi: राहुल गांधी का जन्मदिन आज, नेताओं और प्रशंसकों से मिल रही शुभकामनाएं, जानिये किसने कैसे दी बधाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, तमाम नेता और राहुल गांधी के प्रशंसकर उनको जन्मदिन के मौके पर बधाईयां दे रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2023, 11:56 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी समेत तमाम नेताओं और उनके चाहने वालों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। शुभकामना संदेशों में तमाम नेता और आम लोग राहुल गांधी की अलग-अलग तरह से तारीफ कर रहे हैं और उनके दिर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। 

निडर नेता, भारत को एकजुट रखने की अटूट प्रतिबद्धता

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके एक ऐसा निडर नेता बताया, जो भारत को एकजुट रखने की अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल के साहस को सराहनीय बताया और उन्हें लगातार सच बोलना जारी रखने की सलाह दी।  

ऐसा प्यार, तमाम मतभेदों को गले लगाने के लिए तैयार

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल को जन्मदिन की बधाई। पार्टी ने बधाई संदेश में लिखा, “एक निडर नेता को जो भारत को एकजुट रखने की अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं, जो प्यार में अटूट विश्वास रखते हैं, ऐसा प्यार जो माफ करने, भरोसा करने, उम्मीद करने और तमाम मतभेदों को गले लगाने के लिए तैयार है, हमारी अपनी 'मोहब्बत की दुकान' को जन्मदिन मुबारक हो” 

सराहनीय साहस, सच बोलना जारी रखें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमें उन्होंने राहुल से कहा कि उनका साहस काफी सराहनीय है और वो लगातार सच बोलना जारी रखें। खरगे के अलावा कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राहुल गांधी के बर्थडे पर ट्वीट किया गया है, जिसमें राहुल को एक निडर नेता बताया गया है। 

करुणा और सद्भाव का संदेश

खरगे ने ट्विटर पर लिखा, "राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई... संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में आपका साहस काफी सराहनीय है. आप करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सत्ता के लिए सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बनें।"

जनता की बेबाक आवाज

कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा पार्टी के तमाम नेताओं ने भी अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की क्लिप शेयर कर रहे हैं और उन्हें जनता की बेबाक आवाज बता रहे हैं।

Published : 
  • 19 June 2023, 11:56 AM IST

Advertisement
Advertisement