Site icon Hindi Dynamite News

Debate on Constitution: राहुल गांधी ने अभय मुद्रा बनाकर कहा, युवाओं का अंगूठा काट रही BJP सरकार

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया और कहा ये सरकार युवाओं का अंगूठा काटने वाली सरकार हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Debate on Constitution: राहुल गांधी ने अभय मुद्रा बनाकर कहा, युवाओं का अंगूठा काट रही BJP सरकार

नई दिल्ली: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को अपने निशाने पर लिया। लोकसभा में हाथ उठाते हुए एक बार फिर अभय मुद्रा का जिक्र किया और केंद्र की भाजपा सरकार को देश के युवाओं का अंगूठा काटने वाली सरकार बताया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि महाभारत में द्रोणाचार्य ने अपने शिष्य एकलव्य से जिस तरह गुरु दक्षिणा में उनका अंगूठा काटकर मांगा था, उसी तरह मोदी सरकार भी देश के जनता और युवाओं का अंगूठा काटने का काम कर रही है और उनका हक मार रहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस सरकार में आते ही 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को खत्म कर बढ़ा देगी। 

Exit mobile version