रायबरेली: मां के अवैध सम्बन्ध से गुस्साये बेटे ने की युवक की हत्या, मां पर भी किया जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

यूपी के रायबरेली में मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं अपनी मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पढ़िये डाइनमाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 July 2024, 10:57 AM IST
google-preferred

रायबरेली: गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में अटौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव मोतीलाल का पुरवा में देर रात एक 40 साल के शख्श का बेरहमी से कत्ल हो गया। वहीं एक महिला भी घायल हुई है। जिसे अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमला करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कल देर रात में गांव के रहने वाले दीपक नाम के युवक ने कमलेश पासी 40 वर्ष पर फंटी से हमला करके जान ले ली। घटना से पहले आरोपी दीपक ने मां ( 45 वर्षीय अनिता ) पर भी इसी तरह से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गया। 

सूत्रों की जानकारी से पता चला है कि दीपक की मां का कमलेश के साथ अवैध सम्बन्ध था। जिसका वह विरोध करता था। मां को कई बार उसने समझाया कि वह यह सब ना करे। लेकिन उसकी माँ उसकी नही सुनती थी। घटना की रात रास्ते में घर जाते समय कमलेश ने महिला से हंसी मजाक  किया। इस दौरान महिला की बेटी साथ में थी। घर पहुंचने पर बेटी ने मां को समझाया कि यह सब गलत है। लेकिन माँ ने उसे डांट दिया।

जब दीपक घर आया तो घटना के बारे में युवक की बहन ने बताया। गुस्से में दीपक ने मां पर हमला कर दिया। इसके बाद वह कमलेश पासी के घर गया और उसपर भी फंटी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से कमलेश वहीं पर मर गया। घटना के बाद दीपक मौके से भाग गया।
 घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस टीम लगा दी गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गाँव मे कमलेश पर दीपक ने हमला करके जान से मार दिया है। कार्यवाही जारी है। प्रथम दृष्टियता अभी कुछ जानकारी नही है।

Published : 
  • 20 July 2024, 10:57 AM IST

Related News

No related posts found.