हिंदी
फिल्म ‘रेस 3’ के सेट से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की एक झलक सामने आई है, जहां अनिल जेल के कैदी के लुक में नजर आ रहे हैं।
मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए यह खबर काफी खुश कर देने वाली खबर है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म टाईगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसके बाद सलमान खान एक और फिल्म मे लीड किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का नाम है रेस-3, जिसमें उनके साथ एक्टर अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म ‘रेस 3’ के सेट से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की एक झलक सामने आई है, जहां अनिल जेल में कैदी के लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर की दाढ़ी और बाल दोनों सफेद नजर आ रहे हैं। इससे पहले अनिल के किरदार को रेस और रेस 2 में काफी पसंद किया गया था, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेस 3 में भी शामिल किया गया।
इस मूवी में अनिल और सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और एक्टर बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। इस मूवी को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
अनिल कपूर और सलमान खान को बहुत ही कम फिल्मों में एक साथ देखा गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सलमान और अनिल की केमेस्ट्री रेस 3 में दर्शकों को कितना पसंद आयेगा और रेस 3 में जीत किसकी होगी।
Published : 6 January 2018, 3:37 PM IST
No related posts found.