भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल: पीएम बोले, देश से अब भ्रष्टाचार हटाना होगा

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की आज 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ कर फैंकना होगा। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है।

Updated : 9 August 2017, 12:45 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हो गये हैं। भारत छोड़ों आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर संसद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का यह दिन हर हिन्दुस्तानी के लिए गौरव की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ के असवर पर हमें मिलकर काम करने की जरुरत है। हम 2022 तक भारत को गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सांप्रदायिकता से मुक्त करने का संकल्प लें और ‘न्यू इंडिया’ का सपना पूरा करें। हम ईमानदारी से काम करने का संकल्प लेते हैं। आगे मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी दीमक ने देश को तबाह करके रखा है, भ्रष्टाचार को उखाड़ फैंकना होगा।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज छोटी-छोटी बात पर लोग हिंसक हो रहे हैं। आज हम ट्रैफिक सिग्नल तोड़ देते हैं और किसी से भी मारपीट करने लगते हैं। कानून तोड़ना हमारा स्वभाव बन गया है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ कर फैंकना होगा। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है।

देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद- अरुण जेटली

भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारे देश के जवानों में देश की सुरक्षा करने की क्षमता है। देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। जेटली ने कहा कि देश के कई हिस्सों में जो लोग संविधान को नहीं मानते हैं, वो संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।

बता दें कि 'भारत छोड़ो आंदोलन' द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को शुरू किया गया था, जिसका मकसद भारत मां को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराना था। ये आंदोलन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से चलाया गया था। बापू ने इस आंदोलन की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन से की थी।

Published : 
  • 9 August 2017, 12:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement