हिंदी
नई दिल्ली: 'पुष्पा' फिल्म से दुनियाभर में मशहूर हुये फहाद फासिल जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने खुद फहाद फासिल की तारीफ की थी। इम्तियाज अली ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए फहाद फासिल को अप्रोच किया है। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का नाम भी सामने आ गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इम्तियाज अली अपनी फिल्म में 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी को कास्ट कर रहे हैं। आने इम्तियाज के साथ-साथ फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी के फैंस भी यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस फिल्म की कहानी कैसी होगी।
अल्लू अर्जुन ने की थी फहाद फासिल की तारीफ
अब मेकर्स ने फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट में फाइनल टच अभी बाकी है। फहाद फासिल जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2- द रूल' में नजर आने वाले हैं। हाल पिछले में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में अल्लू अर्जुन ने फहाद फासिल की एक्टिंग की खूब तारीफ की थी।
Published : 4 December 2024, 5:54 PM IST
Topics : Allu Arjun bollywood Dynamite News entertainment Fahadh Faasil Imtiyaz Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Pushpa Tripti Dimri