हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने कई मामलों में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो पिस्तौल, गोला बारूद और नकदी के साथ चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रदेश पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया, ‘‘एक बड़ी सफलता में, तरन तारन पुलिस ने कई मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है । उनके पास से दो पिस्तौल, 18 कारतूस, 2.6 लाख रुपये और एक कार के साथ चार किलो हेरोइन बरामद की है।’’
उन्होंने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Published : 27 March 2023, 8:03 AM IST
Topics : पंजाब पंजाब पुलिस बड़ी सफलता मादक पदार्थ वांछित अपराधी हथियार
No related posts found.