हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता और उसके माता पिता के जहर खाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए आज कहा कि राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की चुप्पी शर्मनाक है।
उप्र के हालात देखिए। सैकड़ों भयावह घटनाएं होने के बाद भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखती है।
उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए। वो किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? आप अपनी महिला नागरिकों को इंसाफ का भरोसा ही नहीं दे पा रहे हैं। pic.twitter.com/lWMPfiO6Lj
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 24, 2019
वाड्रा ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश के हालात देखिए। सैकड़ों भयावह घटनाएं होने के बाद भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखती है। उन्होंने राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि इन घटनाओं को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए। वो किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? आप अपनी महिला नागरिकों को इंसाफ का भरोसा ही नहीं दे पा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि वाराणसी में बयान बदलने का आरोप लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता और उसके माता पिता ने जहर खाया है। (वार्ता)
Published : 24 December 2019, 4:36 PM IST
Topics : Congress Politics Priyanka Gandhi Safety women उत्तर प्रदेश कांग्रेस घटना पीड़िता प्रियंका गांधी