हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने नये हॉलीवुड प्रोजेक्ट में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। प्रियंका बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनाते नजर आ रही हैं। कहा जा रहा था कि प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म "स्काई इज पिंक" के बाद कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
प्रियंका फिल्ममेकर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की फिल्म वी कैन बी हीरोज में एक इंर्पोटेंट प्ले करेंगी। फिल्म वी कैन बी हीरोज सुपरहीरोज पर बनी फिल्म होगी, इसमें एलियंस का भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे ग्रह से आये आक्रमणकारियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी के सुपरहीरोज का अपहरण कर लेते हैं, और उनके बच्चे एक टीम बना कर अपने पेरेंटस और दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका फिल्म में मिस ग्रैंडेंको नाम का कैरेक्टर प्ले कर सकती हैं। (वार्ता)
Published : 23 August 2019, 5:59 PM IST
Topics : bollywood Delhi India Mumbai Priyanka Chopra अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म मनोरंजन हॉलीवुड