हिंदी
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात गये हैं। यहां उन्होंने आज नर्मदा जिले के केवडिया में 'आरोग्य वन' का उद्घाटन किया। इसके अलावा यहीं उन्होंने सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया।
आरोग्य वन में करीब पांच लाख से अधिक औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां
इस आरोग्य वन में करीब पांच लाख से अधिक औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां लगी हुई है।

केवडिया में आरोग्य वन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने पूरे वन का जायजा भी लिया और पौधों के उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। बता दें कि ये पार्क करीब 17 एकड़ में फैला हुआ है।
शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी सबसे पहले उनके घर पहुंचे और उन्हें नमन किया
Published : 30 October 2020, 1:49 PM IST
No related posts found.