Love Affair: प्रयागराज में शादी से चंद घंटे पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, जानिये कैसे वापस लौटी बारात

प्रयागराज में उस समय एक शादी समारोह में हड़कंप मच गया, जब बारात आने से ठीक पहले दुल्हन बनी लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 November 2020, 4:40 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागरात के मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक युवती बारात आने से चंद घंटे पूर्व ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब युवती वापस नहीं लौटी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में सारा माजरा समझने के बाद शादी को लेकर घर में छाईं खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं। 

जानकारी के मुताबिक मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक युवती की बारात गुरूवार को प्रतापगढ़ से आनी थी। शादी की तैयारियों को लेकर मेहमानों का आना शुरू था। इसी बीच युवती शौच का बहाना करके घर से बाहर निकली। जिसके बाद वह अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई।

जब मामला परिजनों के साथ मेहमानों के बीच पहुंचा तो लोग सन्न रह गए। उधर जब युवती के फरार होने की खबर रास्ते में पहुंचे बारातियों के बीच पहुंची तो वह भी दंग रह गए। युवती के प्रेमी के साथ फरार होने के चलते बारात बिना दुल्हन के वापस रास्ते से ही  लौट गई।
 

Published :  28 November 2020, 4:40 PM IST

Advertisement