
महराजगंजः मंगलवार को सिसवा कस्बे में स्थित चोखराज तुलस्यान के प्रभुदयाल रामधारी तुलस्यान चैरिटेबुल ट्रस्ट हॉस्टल का छात्र सुबह करीब 9 बजे विद्यालय परिसर से बाहर चला गया था। जहां करीब शाम से ही अध्यापक और आस-पास के लोगों द्वारा छात्र अविनाश गौतम पुत्र कमलेश गौतम की तलाश की शुरू कर दी गई थी।
यह भी पढ़ेंः यूपी में कई ज़िला जजों के तबादले, महराजगंज में नये ज़िला जज की तैनाती
गायब हुआ छात्र अविनाश गौतम पुत्र कमलेश गौतम कक्षा 8 में पढ़ता है। वह रामपुर उपाध्याय श्यामदेउरवा थाना निवासी है। लंबे समय तक ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। जिसके बाद अध्यापकों ने परिजनों और कोठीभार थाने में गायब हुए छात्र की तहरीर दी। हॉस्टल पहुंच कर पुलिस ने भी कई समय तक छात्र की तलाश की थी, पर उसका कहीं पता नहीं चल पाया था।
यह भी पढ़ेंः आर्मी जवान की मौत गांव में पसरा मातम
पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे छात्र हॉस्टल के सीढ़ी के नीचे छिपा हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे सिसवा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने छात्र को परिजनों को सौप दिया। वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी ने कहा की छात्र इसके पहले भी इस तरह का हरकत कर चुका है फिलहाल छात्र को उनके माता पिता को सौंप दिया गया है।
Published : 29 January 2020, 11:45 AM IST
Topics : Maharajganj Missing Student Siswa uttar pradesh उत्तर प्रदेश छात्र महराजगंज लापता सिसवा कस्बा