Morbi Bridge Collapse Case: मोरबी ब्रिज हादसे में पुलिस ने फाइल की चार्जशीट, जानिये किसको बनाया आरोपी

गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2023, 1:54 PM IST
google-preferred

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी पुल हादसे के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर ली है। पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा 1262 पन्नों की चार्जशीट में बताया गया है कि इस हादसे में कुल 134 लोगों की जान गई थी। यह हादसा 30 अक्टूबर 2022 को हुआ था।

पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में मुख्य आरोपी के तौर पर पुल संचालन करने वाले ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल और उसके कर्मचारियों के नाम भी शामिल किया गया है। 

अन्य 9 आरोपियों में अजंता मैन्युफैक्चरिंग (ओरेवा ग्रुप) के चार कर्मचारी समेत अब तक गिरफ्तार नौ लोग भी शामिल हैं। इनमें ओरेवा समूह के दो प्रबंधक और इतनी ही संख्या में टिकट बुकिंग क्लर्क शामिल हैं, जो ब्रिटिश युग के पुल का प्रबंधन कर रहे थे।

पिछले साल मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूटने के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत के सिलसिले में यह चार्जशीट दायर की गई है।

Published :  27 January 2023, 1:54 PM IST

Related News

Advertisement